Samagra ID Portal

Samagra Portal 2026 Download, Search, Print, Create, Samagra ID eKYC

Samagra Portal के माध्यम से आप नई समग्र आईडी बना सकते हैं, परिवार या सदस्य को जोड़ सकते हैं, समग्र परिवार/सदस्य आईडी सर्च कर सकते हैं, आईडी को प्रिंट या डाउनलोड कर सकते हैं, e-KYC पूरा कर सकते हैं और अपनी प्रोफाइल को आसानी से अपडेट कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश में नागरिकों को कई सरकारी और गैर-सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए Samagra ID Card की आवश्यकता होती है। उदाहरण के तौर पर CM लाड़ली बहना योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं में समग्र आईडी अनिवार्य है। यदि आपने अभी तक यह आईडी नहीं बनवाई है, तो जल्द से जल्द आवेदन करना जरूरी है।

समग्र आईडी योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के नागरिकों को सामाजिक कल्याण योजनाओं और सरकारी सेवाओं से एक ही पहचान के माध्यम से जोड़ना है, ताकि सेवाएं अधिक पारदर्शी, आसान और प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराई जा सकें।

विवरणजानकारी
पोर्टलसमग्र पोर्टल (Samagra ID Portal)
किसके लियेमध्यप्रदेश राज्य के नागरिक
द्वारा लॉन्चमध्य प्रदेश सरकार
द्वारा प्रबंधितसमग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन

Samagra ID

Samagra ID मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए चलाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके अंतर्गत पंजीकृत प्रत्येक परिवार को 8 अंकों की एक समग्र परिवार आईडी प्रदान की जाती है। यह आईडी पूरे परिवार की पहचान के रूप में कार्य करती है।

इस समग्र आईडी के माध्यम से परिवार में शामिल सभी सदस्यों की संख्या, व्यक्तिगत विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी आसानी से देखी जा सकती है। साथ ही, विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में भी यह आईडी बेहद उपयोगी होती है।

Samagra ID के प्रकार

समग्र परिवार आईडी: समग्र परिवार आईडी पूरे परिवार की एक संयुक्त पहचान होती है। यह आईडी परिवार में शामिल सभी सदस्यों को दर्शाती है। एक ही परिवार आईडी के माध्यम से आप परिवार के सभी सदस्यों की सूची देख सकते हैं और प्रत्येक सदस्य की अलग-अलग सदस्य आईडी की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। समग्र परिवार आईडी 8 अंकों की होती है।

परिवार सदस्य आईडी: परिवार सदस्य आईडी किसी परिवार के केवल एक सदस्य को दी जाने वाली व्यक्तिगत आईडी होती है। इसमें उस सदस्य से संबंधित सभी आवश्यक विवरण शामिल होते हैं। यह आईडी समग्र परिवार आईडी से जुड़ी होती है और इसके माध्यम से केवल उसी सदस्य की जानकारी देखी जा सकती है जिसकी यह आईडी होती है।

नई समग्र परिवार आईडी बनाये

यदि आपने अभी तक अपने परिवार के लिए समग्र आईडी (SSSMID) नहीं बनवाई है, तो आप इसे घर बैठे ऑनलाइन आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि नई समग्र आईडी बनाने की प्रक्रिया क्या है और इसे कैसे पूरा किया जाता है।

Step: 1 अधिकृत समग्र पोर्टल पर जाएं: समग्र परिवार आईडी बनाने के लिए सबसे पहले आपको समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस पोर्टल के माध्यम से आप नई समग्र आईडी के लिए आवेदन कर सकते हैं, साथ ही समग्र आईडी से जुड़ी अन्य सभी सेवाओं का भी लाभ आसानी से ले सकते हैं।

Samagra Portal के होमपेज पर जाएं → समग्र में परिवार/सदस्य पंजीकृत करें विकल्प चुनें → फिर परिवार को पंजीकृत करें पर क्लिक करें।

Step: 2 मोबाइल / आधार नंबर दर्ज करें: सबसे पहले परिवार के मुखिया व्यक्ति (या जिसे आप मुखिया बनाना चाहते हैं) का आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद OTP जनरेट करें बटन पर क्लिक करें। मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करें और OTP सत्यापित करें पर क्लिक करें। इसके बाद आधार संख्या दर्ज करें और आधार OTP या फिंगरप्रिंट में से किसी एक विकल्प को चुनकर OTP का अनुरोध करें पर क्लिक करें। अंत में प्राप्त OTP दर्ज कर स्वीकार करें बटन पर क्लिक करें।

Step: 3 मुखिया की जानकारी: परिवार के जिस सदस्य को आप मुखिया बनाना चाहते हैं, उसकी व्यक्तिगत जानकारी और पते से संबंधित विवरण दर्ज करना होगा। व्यक्तिगत जानकारी के अंतर्गत आपको नीचे दी गई सभी आवश्यक जानकारियाँ भरनी होंगी।

  • नाम, जन्मतिथि, लिंग
  • ईमेल आईडी
  • धर्म, वैवाहिक स्थिति
  • डिजिटल जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

व्यक्तिगत जानकारी भरने के बाद आपको पते से संबंधित विवरण में नीचे दी गई सभी आवश्यक जानकारियाँ दर्ज करनी होंगी।

  • जिला, स्थानीय निकाय, गांव/वार्ड, कालोनी/मोहल्ला
  • आधार के अनुसार पता
  • पिनकोड
  • अस्थायी पता

व्यक्तिगत और पते से संबंधित जानकारी दर्ज करने के बाद व्हाट्सऐप सहमति और स्व-प्रमाणित कंसेंट पर टिक करें। इसके बाद कैप्चा कोड भरकर आगे बढ़ें बटन पर क्लिक करें। मुखिया की जानकारी सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर एक संदेश दिखाई देगा, जिसमें यह पुष्टि होगी कि परिवार के मुखिया की जानकारी सफलतापूर्वक सुरक्षित कर ली गई है। इसके बाद आप अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी जोड़ सकते हैं।

Step 4 – सदस्य जोड़ें: मुखिया की जानकारी दर्ज करने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों को जोड़ने के लिए आपको दो विकल्प दिए जाएंगे:

  • सदस्य जोड़ें (सभी आयु वर्ग – आधार के साथ)
  • सदस्य जोड़ें (5 वर्ष तक – आधार के बिना)

जिस परिवार सदस्य को आप जोड़ना चाहते हैं, उसका आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद आधार OTP या फिंगरप्रिंट में से किसी एक विकल्प का चयन करें। यहाँ हम आधार OTP विकल्प चुन रहे हैं।

Step 4 – सदस्य की व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें: इस चरण में आपको परिवार के सदस्य से संबंधित व्यक्तिगत विवरण भरने होंगे। नीचे दी गई सभी आवश्यक जानकारियाँ यहाँ दर्ज करें:

  • नाम, जन्म तिथि और लिंग
  • मुखिया के साथ संबंध और मोबाइल नंबर
  • डिजिटल जाति प्रमाणपत्र
  • पता विवरण
  • जन्म प्रमाण से संबंधित दस्तावेज
  • पते से जुड़े आवश्यक दस्तावेज

ऊपर दी गई सभी जानकारी भरने के बाद व्हाट्सऐप सहमति और स्व-प्रमाणित कंसेंट पर टिक करें। इसके बाद सदस्य जोड़ें बटन पर क्लिक करें।

अंत में स्क्रीन पर एक संदेश दिखाई देगा, जिससे यह पुष्टि होगी कि परिवार का सदस्य सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया है।

Samagra ID के लिए आवश्यक दस्तावेज

समग्र आईडी बनवाने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेजों में से कोई एक वैध दस्तावेज होना अनिवार्य है:

  • आधार कार्ड (आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है)
  • 10वीं की मार्कशीट
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • अन्य मान्य सरकारी दस्तावेज

Samagra Family ID Download/Print करे

  • समग्र परिवार आईडी प्रिंट पेज पर जाने के बाद अपनी 8 अंकों की परिवार आईडी दर्ज करें।
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरें और समग्र परिवार कार्ड प्रिंट करें बटन पर क्लिक करें।
  • अंत में आपके स्क्रीन पर समग्र परिवार आईडी दिखाई देगी। इसमें आपके परिवार के सभी सदस्यों के नाम और उनकी सदस्य आईडी भी शामिल होंगी। इस आईडी को डाउनलोड या प्रिंट करने के लिए Print बटन पर क्लिक करें।

Samagra Family Member ID Download/Print कैसे करे?

  • समग्र सदस्य आईडी प्रिंट पेज पर पहुँचने के बाद अपनी 9 अंकों की समग्र सदस्य आईडी दर्ज करें।
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरें और समग्र सदस्य कार्ड प्रिंट करें बटन पर क्लिक करें।
  • अंत में आपके स्क्रीन पर समग्र सदस्य आईडी दिखाई देगी। इसमें आपके परिवार के केवल उस एक सदस्य की जानकारी शामिल होगी और यह समग्र परिवार आईडी से जुड़ी होती है। इस आईडी को डाउनलोड या प्रिंट करने के लिए Print बटन पर क्लिक करें।

Samagra ID eKYC प्रक्रिया

  • अब आप घर बैठे ऑनलाइन अपनी समग्र आईडी को आधार से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको Samagra ID e-KYC वेबपेज पर जाना होगा।
  • समग्र आईडी को आधार से लिंक करने के लिए सबसे पहले सदस्य की समग्र आईडी दर्ज करें। इसके बाद कैप्चा कोड भरकर खोजें बटन पर क्लिक करें। यदि आपके मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है, तो स्क्रीन पर एक पॉपअप संदेश दिखाई देगा। इस स्थिति में बस OK बटन पर क्लिक करें।
  • यहाँ आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और फिर अपडेट करें बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर एक OTP भेजा जाएगा। इसे दर्ज करें और सुरक्षित करें बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपको आधार और वर्चुअल आईडी में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा। यहाँ हम आधार विकल्प चुन रहे हैं।
  • इसके बाद 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें। इसके आगे, OTP या बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) में से किसी एक माध्यम का चयन करें। यहाँ हम OTP के माध्यम को चुन रहे हैं। अंत में, Consent पर टिक करें और फिर आधार से OTP का अनुरोध करें बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपके सामने सदस्य की समग्र आईडी और आधार कार्ड की जानकारी दिखाई देगी। आपको इस जानकारी की समीक्षा करनी होगी। यदि कोई विवरण गलत हो, तो उसे सुधारें और फिर स्थानीय निकाय को अनुरोध भेजें बटन पर क्लिक करें।
  • अंत में आपके स्क्रीन पर Success का संदेश दिखाई देगा। इसका मतलब है कि आपकी जानकारी 24 घंटे के भीतर अपडेट कर दी जाएगी। आप चाहें तो Samagra e-KYC स्टेटस भी चेक कर सकते हैं, जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपकी समग्र e-KYC प्रक्रिया पूरी हुई है या नहीं।

FAQ

Samagra ID Portal क्या है?

उत्तर: Samagra ID Portal मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विकसित एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है, जो नागरिकों को समग्र परिवार और सदस्य आईडी प्रदान करता है। इसके माध्यम से विभिन्न सरकारी और सामाजिक कल्याण योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है।

Samagra ID कैसे बनवाएं?

उत्तर: Samagra ID बनाने के लिए आधिकारिक Samagra ID Portal पर जाएं, परिवार के मुखिया की जानकारी दर्ज करें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन आवेदन पूरा करें। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको समग्र परिवार और सदस्य आईडी मिल जाएगी।

Samagra ID को आधार से कैसे लिंक करें?

उत्तर: Samagra ID Portal में e-KYC सेक्शन में जाएं। सदस्य की समग्र आईडी दर्ज करें, आधार नंबर भरें और OTP या फिंगरप्रिंट के माध्यम से आधार लिंक करें। लिंकिंग प्रक्रिया पूरी होने पर आपकी जानकारी अपडेट हो जाएगी।

Samagra ID Portal पर कार्ड प्रिंट कैसे करें?

उत्तर: समग्र परिवार या सदस्य आईडी प्रिंट करने के लिए प्रिंट पेज पर जाएं, अपनी 8 अंकों (परिवार) या 9 अंकों (सदस्य) की आईडी दर्ज करें, कैप्चा कोड भरें और Print बटन पर क्लिक करें। कार्ड डाउनलोड या प्रिंट के लिए तैयार हो जाएगा।

Scroll to Top